बढ़ती जनसंख्या चिन्ता का विषय

भारत की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही आबादी हमारे देश के लोगों के लिए बहुत गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। ज़रूरत से अधिक आबादी होने के कारण यहां अनेक प्रकार की समस्यएं पैदा हो रही हैं जैसे महंगाई, बेरोज़गारी तथा गरीबी आदि। ये समस्याएं हमारे स्वास्थ्य, शिक्षा तथा खुशहाली में बहुत बड़ी रुकावट बनी हुई हैं। चीन विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। उसके पास हमारे देश से लगभग अढाई गुणा अधिक क्षेत्रफल होने के कारण वह अपने देश के लोगों की ज़रूरतें आसानी से पूरी कर देता है। वर्तमान सरकारों को अच्छी योजनाबंदी से आबादी पर नियंत्रण करना चाहिए ताकि देश का धन, जवानी तथा योग्यता को विदेशों में जाने से रोका जा सके और हमारा देश खुशहाल हो सके। यही देश की जनता के हित में है। 

-मंगलमीत पत्तो
गांव पत्तो हीरा सिंह (मोगा)