डब्ल्यूएचओ ने दर्ज की कोविड-19 मामलों में रिकॉर्ड दैनिक वृद्धि


 नई दिल्ली, 25 जुलाई, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर में कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। इसके बावजूद कई देशों ने लॉकडाउन के उपायों में ढील देनी शुरू कर दी है। बीबीसी ने बताया कि शुक्रवार को 24 घंटों में 2,84,196 नए मामले आए। वहीं मौतों की संख्या में 9,753 की वृद्धि हुई। यह 30 अप्रैल के बाद की सबसे बड़ी एक दिवसीय वृद्धि थी। वहीं नए मामलों के आंकड़ों ने 18 जुलाई को दर्ज किए गए 2,59,848 नए मामलों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।