मोगा : चरित्र पर शक के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या 

मोगा, 28 जुलाई - (गुरतेज सिंह बब्बी) - नगर निगम मोगा के अधीन आते गांव लंढेके वार्ड नं. 50 में बीती रात पति द्वार अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सरबजीत कौर (42) के चरित्र पर उसका पति जगदीश सिंह शक करता था और वह कुछ दिन पहले घर से भी चली गई थी और अपने आप ही घर वापस आ गई थी। जिस पर बीती रात सरबजीत कौर का पति जगदीश सिंह ने डांग के साथ वार करके उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।