राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को सिखाया जाए सबक - बसपा सुप्रीमो 

लखनऊ, 28 जुलाई - बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान के राजनीतिक संकट पर आज प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को सबक सिखाया जाएगा। अपने 6 विधायकों के लिए व्हिप जारी करते हुए मायावती ने कहा कि सभी विधायक कांग्रेस सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद बीएसपी ने बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन दिया, लेकिन बदनीयती से सभी विधायकों का विलय करवा लिया गया।