अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन
मुंबई 28 जुलाई बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से बॉलवुड में शोक की लहर है। लता मंगेशकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कुमकुम का असली नाम जैबुनिस्सा था।
लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी जानकारी
लता मंगेशकर ने ट्वीट किया-‘मुझे अभी पता चला कि जानी मानी अभिनेत्री कुमकुम जी का देहांत हुआ। मुझे ये सुन कर बहुत दुख हुआ। अल्लाह उनको जन्नत नसीब करें।’