मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने की आत्महत्या

मुंबई, 30 जुलाई - मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने मुंबई में अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। वह 32 साल के थे। भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। आशुतोष के निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं एक्टर के फैंस भी सदमे में हैं।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।