फाजिल्का जिले में कोरोना के सात नए मामलों की हुई पुष्टि

फाजिल्का, 02 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में आज कोरोना के सात नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें फाजिल्का के 4 केस, जलालाबाद का 1 केस, अबोहर के 2 केस हैं। जानकारी देते फाजिल्का सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात और कार्यालय का कामकाज संभाल रहे डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. तरलोचन सिंह ने बताया कि इन सात नए कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ फाजिल्का जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 100 हो गई है। उन्होंने बताया कि इनमें एक नौजवान लुधियाना में नौकरी करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि नये कोरोना मामलों को अस्पताल में आईसोलेट किया जायेगा। इसके साथ ही आज आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद घर भेजे गए हैं।