सुशांत सिंह मौत मामला : मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान किया दर्ज 

मुंबई, 03 अगस्त - सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा,“मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया। रिया ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। आज तक बिहार पुलिस द्वारा उसे कोई नोटिस, समन प्राप्त नहीं हुआ है और उनके पास जांच के लिए कोई अधिकार नहीं आया है।”