लुधियाना के जोधां में कोरोना के पांच नए मामले आए सामने

जोधां, 04 अगस्त - (गुरविन्दर सिंह हैपी) - कस्बा जोधां (लुधियाना) में पिछले दिन एक परिवार के दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग पक्खोवाल ने बाकी परिवार के सात सदस्यों को एकांतवास करके उनके कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे, जिनमें से 35 वर्षीय और 56 वर्षीय महिलाओं, 14 और 17 वर्षीय लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह जोधां में एक अन्य 43 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि करते स्वास्थ्य इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि पॉजिटिव आए परिवार के आसपास के इलाके को सील किया जा रहा है।