आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना

मुंबई, 05 अगस्त - मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज तेज़ बारिश होने की संभावना है। पिछले 12 घंटों में शहर की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई। बारिश का ज़्यादा असर पश्चिमी उपनगरों पर पड़ा।