फाजिल्का जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि 

फाजिल्का, 05 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में 10 और नये कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें तीन महिलाएं और सात  पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जानकारी देते फाजिल्का जिले के सिविल सर्जन डॉ. सीएम कटारिया ने बताया कि नये मामलों में पांच केस अबोहर शहर के साथ संबंधित हैं जबकि दो केस डब्ब वाला कलां, एक केस जलालाबाद के चक्क सुक्कड़, एक केस मंडी अरनी वाला, एक केस कटेहड़ा से सामने आया है उन्होंने बताया कि इनमें अबोहर की नई आबादी से तीन केस 38 और 36 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष, नई सूरज नगरी से 38 वर्षीय पुरुष, सुभाष नगर से 20 वर्षीय नौजवान, जलालाबाद के गांव चक्क सुक्कड़ से 14 वर्षीय बच्चा, डब्ब वाला से 21 और 25 वर्षीय नौजवान के इलावा गांव कटेहड़ा से 26 वर्षीय नौजवान जोकि पश्चिम बंगाल से वापस आया था कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्होंने बताया कि इन मामलों में ज्यादा केस कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क वाले हैं जिनको अस्पताल में आईसोलेट करवाया जा रहा है।