फाजिल्का जिले में 7 वर्षीय बच्ची सहित सात कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि

फाजिल्का, 06 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में आज सात नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें फाजिल्का में तीन केस, अबोहर में तीन केस और जलालाबाद में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का की बस्ती हजूर सिंह में 7 वर्षीय बच्ची,  60 वर्षीय महिला और एक 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह अबोहर के राम नगर में 25 वर्षीय लड़की और 29 वर्षीय पुरुष जोकि यूपी से आए हैं और धर्म नगरी में 36 वर्षीय पुरुष जो दुबई से वापिस आया था कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके इलावा जलालाबाद के गांव चक्क दुमाल वाला में एक केस जोकि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में था कोरोना पॉजिटिव आए है, इन्हें अस्पताल में आईसोलेट किया जा रहा है।