रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत बड़ा ऐलान 


नई दिल्ली, 9 अगस्त केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभी रक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ अहम ऐलान कर रहे हैं।रक्षा मंत्री ने बताया कि मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 101 उपकरणों की एक सूची तैयार की है, जिसपर समय सीमा के बाद प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।