नवांशहर में कोरोना का धमाका, 21 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

नवांशहर, 09 अगस्त - (गुरबख्श सिंह महे) - जिला शहीद भगत सिंह नगर एक बार फिर बुरी तरह कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन डॉक्टर राजिन्दर भाटिया ने बताया कि आज जिले में 7 महिलाओं और 14 पुरुष कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें तीन हलका बंगा, एक सेलकियाना जालंधर, 8 नवांशहर शहरी, 8 बलाचौर हलके और एक जाडला कस्बे के साथ संबंधित है। उन्होंने कहा कि इसमें एक महिला और एक पुरुष स्वास्थ्य विभाग के साथ भी संबंधित है।