बहुद्देशीय राफेल 

एक अधिकृत बयान के मुताबिक 10 जहाज़ों की सप्लाई तय समय पर पूरी की गई है। राफेल जहाज़ों को खरीदने के लिए 36 जहाज़ों की सप्लाई 2021 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। 5 जहाज़ 29 जुलाई को अम्बाला हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रशिक्षण मिशनों के लिए 5 जहाज़ अभी फ्रांस में ही रुकेंगे। यह चौथी पीढ़ी का सटीक युद्धक विमान 15.3 मीटर लम्बा और 5.3 मीटर ऊंचा है। यह 9500 किलो भार ले जाने में सामर्थ्य है। यह नीची उड़ान भर कर भी हमला कर सकता है और छोटे परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखता है। यह जहाज़ अन्य आधुनिक हथियारों से लैस है। 

-राजेश भारद्वारज