फाजिल्का जिले में कोरोना के तीन नए मामले आए सामने

फाजिल्का,11 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में आज तीन नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जिसमे जलालाबाद का एक और अबोहर से दो मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग फाजिल्का से मिली जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के गांव ढंडी क़दीम में 24 वर्षीय युवक, अबोहर के मॉडल टाऊन गली नंबर-1 में एक 27 वर्षीय युवक के इलावा न्यू गोबिंद नगरी में 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनको अस्पताल में आईसोलेट किया जा रहा है। इन नए मामलों को मिलाकर अब फाजिल्का जिले में एक्टिव केसों की संख्या 81 हो गई है।