फाजिल्का में 7 और नए कोरोना मामलों की पुष्टि 

फाजिल्का, 12 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का में कोरोना वायरस के 7 और नए मामले सामने आए हैं। जिनमें अबोहर के 2 केस, गांव खुईखेड़ा में 2 केस, 1 केस गांव साबूआना, 1 केस फाजिल्का के गांधी नगर और 1 केस गांव कंधवाला अमरकोट से सामने आया है। इन पॉजिटिव व्यक्तियों को अस्पताल में आईसोलेट किया जा रहा है।