धरमसोत ने पटियाला में छात्रों को बांटे स्मार्टफोन

पटियाला,12 अगस्त - (गुरप्रीत सिंह चट्ठा) - पटियाला में आज कैप्टन सरकार की ओर से छात्रों को दिए जाने वाले स्मार्टफोन की रस्मी शुरुआत करते कैबनिट मंत्री साधू सिंह धरमसोत ने पटियाला जिले के छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद भी किया।