मैं अपने किरदार को लेकर उत्साहित हूं पुनीत वशिष्ट

पुनीत वशिष्ठ जल्द ही शो में शनि देव की भूमिका निभाने वाले हैं। जल्द ही इनकी धमाकेदार एंट्री को दिखाया जाएगा।  क्रोधित भगवान शनि देव के रूप में अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए, पुनीत वशिष्ठ ने कहा, ‘मैं शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ के परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं। शनि देव के किरदार में खुद को ढालने के लिए कई तैयारियां की गई हैं। स्वभाव से लेकर भावों तक, शुद्ध हिंदी संवादों तक, और सबसे महत्वपूर्ण रूप से भगवान शनि के महत्वपूर्ण किरदार को निभाना है। शनि देव सूर्य देव और छाया के पुत्र हैं। जबकि उनकी माता ने कई कठोर तप किए, तब भगवान शिव ने शनि देव को घोर तपस्या की शक्ति का प्रतीक होने का आशीर्वाद दिया। वह हमेशा हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे लोकप्रिय और सबसे बलशाली भगवानों में से एक रहे हैं। मैं इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित हूं और इसे ऑन-स्क्रीन साकार करने का बेसब्री से इंतजार कर  हूं।’