क्यों नहीं उड़ सकता शतुरमुर्ग ?

दीदी, ओस्ट्रिच पक्षी है और सभी पक्षी उड़ते हैं, तो फिर शुतुरमुर्ग उड़ क्यों नहीं सकता?नहीं, ऐसा नहीं है कि पक्षियों में सिर्फ  शुतुरमुर्ग ही नहीं उड़ सकता। तो क्या और भी ऐसे पक्षी हैं जो उड़ नहीं सकते?हां। शुतुरमुर्ग का तो तुमने नाम लिया ही है, दक्षिण अमेरिका की रहेया, ऑस्ट्रेलिया की इमू भी ऐसे ही पक्षी हैं जो उड़ नहीं सकते। यह सभी इतनी भारी हैं कि इनके लिए उड़ना संभव ही नहीं है। दरअसल, ऐसा कोई पक्षी नहीं है जो वास्तव में विशाल हो और फिर भी उड़ सके। तो क्या शुतुरमुर्ग वास्तव में विशाल पक्षी है?हां, निश्चितरूप से। वह जीवित पक्षियों में सबसे बड़ा है। पूर्ण वयस्क शुतुरमुर्ग 2 मीटर ऊंचा और कभी-कभी 2.5 मीटर तक ऊंचा हो जाता है। उसका वजन 70 किलोग्राम से 135 किलोग्राम तक या उससे भी अधिक हो जाता है। दरअसल, जमीन पर खड़े होने की तुलना में हवा में ग्रेविटी या गुरुत्वाकर्षण का बल अधिक महसूस होता है क्योंकि हवा न के बराबर ही प्राणी के वजन को सपोर्ट करती है।  तो फि र छोटे पक्षी क्यों उड़ लेते हैं? उनके सीने की मांसपेशियां काफी बड़ी होती हैं, जिनकी बदौलत वह अपने परों को फ्लैप कर सकते हैं और इस कारण हवा में उड़ पाते हैं। पक्षी उड़ने की वजह से शिकारी जानवरों से अपने को सुरक्षित रख पाते हैं, लेकिन जो पक्षी उड़ नहीं पाते वह अपनी कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने शुतुरमुर्ग को 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए देखा है। लेकिन जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि शुतुरमुर्ग 45 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है और यह भी वास्तव में बहुत तेज स्पीड है। दौड़ते समय शुतुरमुर्ग एक ही छलांग में 8.5 मीटर दूरी तय कर लेता है।

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर