महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब पाटिल पाए गए कोरोना संक्रमित

मुंबई,15 अगस्त - महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब पाटिल आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बालासाहेब पाटिल को आज सातारा जिले के कृष्णा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बालासाहेब पाटिल राज्य में कोरोना संक्रमित होने वाले पांचवें मंत्री हैं। इससे पहले राज्य के गृह निर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड, लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे और मत्स्य विकास मंत्री असलम शेख कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यह सभी मंत्री इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और इस समय कामकाज कर रहे हैं।