मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ खड़ी है - सोनिया गांधी 

नई दिल्ली,15 अगस्त - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर आज लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार प्रजातांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों व स्थापित परंपराओं के विपरीत खड़ी है। उन्होंने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शहीद हुए 20 जवानों को याद करते हुए कहा कि भारतीय भूभाग की रक्षा करना और चीनी घुसपैठ को विफल करना ही इन शहीदों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।