फाजिल्का में दो वर्षीय बच्चे सहित 28 नए कोरोना मामले आए सामने 

फाजिल्का,17 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में दो वर्षीय बच्चे सहित 28 और नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें अबोहर के 12 केस, फाजिल्का के 8 केस, जलालाबाद के 8 केस हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांधी नगर में 2 वर्षीय बच्चा ,गांव खुईखेड़ा में 80 वर्षीय बजुर्ग महिला, गांव हस्ताकला में 35 वर्षीय महिला,बादल कालोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति, मलोट रोड पर 23 वर्षीय युवक, केंद्रीय गोदाम के नज़दीक 23 वर्षीय युवक ,गांधी नगर में 46 वर्षीय व्यक्ति, राधा स्वामी कालोनी में 23 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अबोहर में इन्द्रा नगरी में 18 वर्षीय युवक, बसंत नगर में 53 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाऊन में 49 वर्षीय महिला, एक प्राईवेट अस्पताल में 30 वर्षीय युवक, अबोहर के मेन बाजार में 29 वर्षीय लड़की, गांव कीकर खेड़ा में 65 वर्षीय व्यक्ति, नई  आबादी की एक गली में 65 वर्षीय व्यक्ति, गोबिंद नगरी में 33 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति के इलावा अबोहर कैंट में  25,24,20 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जलालाबाद की मंडी रोहीवाला में 32 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव पालीवाला में 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव चक्क सोतरियां में 24 वर्षीय युवक, गांव कमरे वाला में 35 वर्षीय व्यक्ति, गोबिंद नगरी में 50 वर्षीय व्यक्ति, पीएस जलालाबाद में 53 वर्षीय व्यक्ति और गांव चक्क काठगढ़ में 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है ।