टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं  सुनील ग्रोवर

गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के नाम से मशहूर स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर से टीवी पर जोरदार वापसी को तैयार हैं। सुनील ग्रोवर कोरोना काल में लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज देने आने वाले हैं। वे नए शो गैंग्स ऑफ  फिल्मीस्तान में नजर आएंग। इसमें उनके साथ  शिल्पा शिंदे भी नजर आएंगी।  इसे प्रीति और नीति सिमोस प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सवाल ये है कि कपिल शर्मा के जोड़ीदार रहे सुनील ग्रोवर का ये शो कितना सक्सेसफुल होगा। क्योंकि गैंग्स ऑफ  फिल्मीस्तान में सुनील के साथ कपिल नजर नहीं आएंगे।  अब गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में सुनील समेत 6 पॉपुलर कॉमेडियन नजर आएंगे। सुनील शो में पागल मकान मालिक की भूमिका में होंगे। इस शो में कोरोना और लॉकडाउन का भी एंगल देखने को मिलेगा।