देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन

लखनऊ, 21 अगस्त - उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र के बीच एक बुरी खबर आई है। बीजेपी के देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में उनकी मौत के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर है। जन्मेजय सिंह सदर तहसील के देवगांव के रहने वाले थे और वह 75 वर्ष के थे।