कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती है सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 23 अगस्त - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस को नया प्रमुख चुनने की अपील की है। माना जा रहा है कि वह इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहती। बता दें कि सोनिया गांधी को 2019 के आम चुनावों में हार के बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।