झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन अस्पताल में हुए भर्ती

रांची, 24 अगस्त - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद से ही दोनों को पृथकवास में रखा गया है।