विधानसभा सेशन में शामिल होने से पहले कोरोना टेस्ट करवाने पहुंचे चीमा व ढींडसा

संगरूर, 25 अगस्त - (धीरज पशोरिया) - विधानसभा सेशन में शामिल होने से पहले कोरोना टेस्ट ज़रूरी करने के मद्देनज़र आज पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कोरोना टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल संगरूर में अपना सैंपल दिया है। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और हलका लहरा से विधायक परमिन्दर सिंह ढींडसा भी यहीं अपना सैंपल दे रहें हैं।