झारखंड के पूर्व सीएम सिबू सोरेन को लाया जा रहा दिल्ली 

रांची, 25 अगस्त - झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल से दिल्ली ले जाया जा रहा है। शिबू सोरेन के बेटे व झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि उनके पिता की तबीयत स्थिर है। वह सुरक्षा के लिहाज से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जा रहे हैं। बता दें कि शिबू सोरेन को 22 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।