मानसा जिले में 24 नए कोरोना मामलों की पुष्टि 

मानसा, 02 सितंबर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा जिले में 24 और लोगों में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। पीड़ितों में स्वास्थ्य ब्लाक मानसा में 6, बुढलाडा 13, ख्याला कलां 4 और सरदूलगढ़ ब्लाक के साथ 1 व्यक्ति संबंधित है। जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या 649 हो गई है, जिसमें से 400 लोगों को स्वस्थ होने पर घरों को भेज दिया गया हैं जबकि पॉजिटिव मामलों की संख्या 237 है। सिविल सर्जन मानसा डॉ. जीबी सिंह ने बताया कि अबतक 24 हजार 988 नमूने लिए गए हैं और आज 184 नमूने लिए गए हैं और 299 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वायरस से बचने के लिए आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें और मास्क पहने और हाथों को सैनिटाइज/धोने के साथ ही शारीरिक दूरी बना कर रखें।