लुधियाना-बठिंडा मुख्य मार्ग पर ट्रॉले और बोलैरो के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में चार घायल 

महल कलां, 07 सितम्बर - (अवतार सिंह अणखी) - बीती रात लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर महल कलां के मुख्य चौक में बोलैरो गाड़ी और ट्रॉले के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में चार व्यक्तियों के घायल होने का पता लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलविन्दर सिंह पुत्र मेवा राम, रिंका सिंह पुत्र वकील राम दोनों निवासी रामपुरा ट्राला लेकर बरनाला साइड से रायकोट साइड जा रहे थे कि रात साढ़े 8 बजे महल कलां के मुख्य चौंक में पहुंचने पर छीनीवाल रोड से आ रहे बोलैरो चालक ने अपनी गाड़ी मुख्य मार्ग को पार करने के लिए चढ़ा दी, जो ट्रॉले की चपेट में आ गई। ट्राला बोलैरो को बचाता-बचाता सड़क के दूसरी तरफ खड़े एक बरगद के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के दौरान दोनों वाहनों में सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए, जिनको मौके पर मौजूद लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इनमें से दो व्यक्तियों मलकीत सिंह निवासी कोट मान (जगराओं), कर्मजीत सिंह निवासी संगतपुरा (जगराओं) की हालत गंभीर होने के कारण दोक्टरों ने उन लुधियाना रैफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की कार्यवाही शरू कर दी है।