मुंबई की भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवती 

मुंबई, 09 सितंबर - रिया चक्रवर्ती को एनसीबी दफ्तर से भायखला जेल ले जाया गया है। रिया को अब 14 दिन जेल में ही गुजारने होंगे। वहीं 
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने सत्र अदालत में जमानत के लिए फिर से याचिका दायर की है। रिया के वकील ने इसकी पुष्टि की है। रिया पर ड्रग्स का सेवन करने और सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।