जाखड़, कांगड़ और सुख सरकारिया आज लेंगे बारिश प्रभावित इलाकों का जायज़ा

अबोहर, 09 सितंबर - (सुखजिन्दर सिंह ढिल्लों) - अबोहर और बल्लूआना विधानसभा हलके में पिछले दिनों आई भारी बारिश के कारण हुए नुक्सान का जायज़ा लेने के लिए आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया बल्लूआना विधानसभा हलके के गांवों में पहुंचे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग गांवों में आकर हुए नुकसान का जहां जायज़ा लेंगे वहीं किसानों की मुश्किलों को भी सुनेंगे।