बाकी के 31 राफेल भी जल्द भारत को मिलेंगे - फ्लोरेंस पार्ली

अंबाला,10 सितम्बर - अंबाला एयरबेस में पांच राफेल लड़ाकू विमानों को आज भारतीय वायुसेना में औपचारिक तौर पर शामिल करने के दौरान फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि फ्रांस जल्द से जल्द राफेल के बाकी 31 फाइटर जेट भारत को मुहैया करा देगा।