अबोहर सैक्टर में बी.एस.एफ. को मिली बड़ी सफलता, करोड़ो की हैरोइन बरामद


 
फाजिल्का, 10 सितम्बर (प्रदीप कुमार)- भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अबोहर सैक्टर में  बी.एस.एफ. को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बी.एस.एफ. जवानों ने सर्च ऑपरेशन दौरान करोड़ा रुपए की हेरोइन बरामद की है। बी.एस.एफ. आधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार बी.एस.एफ. की 02 बटालियन के जवानों को कँटीली तार के पार ज़ीरो लाईन के नज़दीक सर्च ऑपरेशन दौरान 6 पैक्ट हेरोइन बरामद हुई है।