विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र बसपा का काफिला फगवाड़ा के लिए रवाना

बलाचौर,14 सितम्बर - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - एससी विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में हुए हैरानीजनक घोटाले की परतें खोलकर कथित तौर पर विद्यार्थियों की वजीफा राशि डकारने वाले कैबनिट मंत्री साधू सिंह धरमसोत के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने के लिए आज तहसील प्रधान जसवीर सिंह औलियापुर के नेतृत्व में बसपा का काफिला फगवाड़ा के लिए रवाना हुआ हैं। इस मौके पर प्रधान औलियापुर ने बताया कि विरोध प्रदर्शन रैली को बसपा के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी और अन्य नेता संबोधन करेंगे। इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरबंस लाल चणकोआ, जिला इंचार्ज दविन्दर सिंह शीमर, यशवंत कलेर, परमिन्दर भाटिया पार्षद, दिलबाग चंद पूर्व पार्षद उपस्थित थे।