मनाली जाते समय भरतगढ़ के सराय रेस्‍टोरेंट में आधा घंटा रुकी कंगना रणौत 

रूपनगर, 14 सितम्बर - (सतनाम सिंह सत्ती) - शिवसेना के साथ विवाद के बीच मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद आज बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बहन रंगोली के साथ वापस हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित अपने घर लौट गई। मनाली जाने से पहले कंगना रूपनगर स्थित भरतगढ़ के सराय रेस्‍टोरेंट में अपने काफिले समेत आधे घंटे के लिए रुकी।