आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन, राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,17 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता इसे सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।