सिविल अस्पताल फिरोजपुर के आइसोलेशन वार्ड से भागा कोरोना पीड़ित 

फिरोजपुर, 17 सितम्बर - (कुलबीर सिंह सोढी) - सिविल अस्पताल फिरोजपुर में बने कोरोना पीड़ित मरीज़ों के आइसोलेशन वार्ड से एक कोरोना पीड़ित के भाग जाने की सूचना मिली है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 14 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी पुष्टि कार्यकारी एसएमओ द्वारा की गई है।