किसान आंदोलन के कारण फिरोज़पुर मंडल की सभी यात्री ट्रेनें रद्द

फिरोजपुर, 23 सितंबर - (गुरिन्दर सिंह) - पंजाब के किसानों की तरफ से 24 से 26 सितंबर तक रेलों को रोकने के ऐलान के मद्देनज़र फिरोज़पुर मंडल से चलने वाली सभी विशेष रेलगाड़ियां 24 सितंबर से रद्द कर दीं गई हैं। यह जानकारी फिरोज़पुर के मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल, सीनियर कप्तान पुलिस भूपिन्दर सिंह, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक सुखविन्दर सिंह, सीनियर मंडल सुरक्षा कमिश्नर आशीष कुमार और अन्य अधिकारीयों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग के उपरांत दी। फिरोज़पुर मंडल द्वारा वर्तमान में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाईं जा रही हैं।