पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, अध्यापकों की भर्ती को दी मंजूरी 

चंडीगढ़, 23 सितम्बर - पंजाब कैबिनेट ने आज प्री-प्राइमरी अध्यापकों के 8393 पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि प्री-प्राइमरी अध्यापकों की भर्ती के साथ सरकारी स्कूलों की निजी संस्थाओं के साथ प्रतियोगिता बढ़ेगी और सरकारी स्कूलों में दाखिला भी बढ़ेगा।