किसानों ने टांडा राष्ट्रीय मार्ग पर लगाया जाम

टांडा उड़मुड़, 25 सितम्बर - (भगवान सिंह सैनी) - केंद्र द्वारा पास किये गए खेती सुधार बिलों के खिलाफ किसानों ने टांडा उड़मुड़ में जालंधर -पठानकोट मार्ग पर जाम लगा दिया है। किसानों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान को आढतियों, मज़दूरों, कलाकारों, गायकों, सामाजिक और धार्मिक जत्थेबंदियों द्वारा मतभेदों से उपर उठकर भव्य समर्थन दिया जा रहा है।