वकील ऐसोसीएसन खमाणों ने किया किसान बंद का समर्थन

संघोल 25 सितम्बर - (हरजीत सिंह मावी) - किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर किये गए आज पंजाब बंद के ऐलान का वकील एसोसिएशन खमाणों ने भी समर्थन किया है। प्रेस को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि उनके द्वारा किसानों के हक में आज पूरे दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। पूरा दिन कोर्ट का कोई भी काम नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले कानून के हम खिलाफ हैं।