पठानकोट में 99 लोग करोना पॉजिटिव 152 डिस्चार्ज तीन की मृत्यु


पठानकोट 25 सितंबर (राजेंद्र सिंह) आज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पठानकोट में 99 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर ने की। उन्होंने बताया कि करोना से रिकवर होने के चलते 152 लोगों को आज छुट्टी देकर उनके घरों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज कोरोनावायरस से तीन अन्य लोगों की मृत्यु हुई है।