राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 26 सितंबर - देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनमोहन सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।' बता दें कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं।