कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या 

हरसा छीना, 26 सितम्बर - (कड़ियाल) - पुलिस थाना राजासांसी के अधीन पड़ती चौकी कुक्कड़ांवाला के क्षेत्र ऊंचा किला में एक नौजवान किसान द्वारा आत्महत्या करने की दुखदायी खबर प्राप्त हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र स्व. कर्म सिंह निवासी ऊंचा किला ने आज सुबह अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह कर्ज के कारण बहुत परेशान था। पुलिस अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि हर पहलू से जांच करके बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।