किसान-मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब द्वारा रेल मार्ग पर धरना तीसरे दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 26 सितम्बर - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र द्वारा पास किये गए खेती सुधार बिलों के खिलाफ किसानों का रेल रोको आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। जंडियाला गुरू के नजदीकी गांव देवीदासपुर में मुख्य रेल मार्ग दिल्ली-अमृतसर पर रेल यातायात ठप करके भारी संख्या में किसानों, मज़दूरों और नौजवानों ने कपडे उतारकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस मौके किसान-मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के राज्य जनरल सचिव सवरण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों-मज़दूरों का यह संघर्ष, जो 24 सितम्बर से शुरू किया गया, यह धरना 26 सितम्बर तक (48 घंटे) रेल रोको आंदोलन अब बड़ा दिया गया है, जोकि अब नये प्रोग्राम के तहत 29 सितम्बर तक निरंतर जारी रहेगा।