बर्थडे स्पेशल : भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुई 91वें वर्ष की 

मुंबई, 28 सितंबर - भारत की स्वर कोकिला के रूप में पहचाने वाली गायिका लता मंगेशकर आज अपना  91 वां जन्मदिन मना रही हैं। लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज़ से करोड़ो लोगों का दिल जीता हैं। छह दशकों से भी ज़्यादा संगीत की दुनिया अपने आवाज़ से लोगों को दीवाना बनाने वाली लता मंगेशकर के ज़िंदगी में भी कई उतार चढाव आए थे। लेकिन, उन्होंने मुश्किलों का डटकर सामना करते हुए अपनी मंज़िल हासिल कर ली।