फाजिल्का में 2 वर्षीय बच्चे सहित 58 नए कोरोना मामले आए सामने

फाजिल्का, 30 सितम्बर - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में आज 2 वर्षीय बच्चे सहित 58 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जिनमें पीड़ितों की आयु 2 वर्ष से लेकर 68 वर्ष के बीच है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार, इन मामलों में फाजिल्का इलाके के 27 केस, अबोहर इलाके के 16 केस और जलालाबाद इलाके के 15 केस हैं। फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि जिले में अब तक कुल 36389  सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। बीते 24 घंटों में 694 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक भेजे गए कुल सैंपल में से 35357 की जांच पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इन में से 91.92 प्रतिशत नेगेटिव आए हैं। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि अब तक ज़िले में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2492 बनती है परन्तु इनमें से 2377 ही फाजिल्का के निवासी हैं। जिले में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। जिले में अबतक 1755 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ठीक होने वालों की दर 73.84 प्रतिशत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज भी 49 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में केवल 587 एक्टिव मरीज हैं।