कृषि कानून के विरोध में आज चंडीगढ़ कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/मोहाली, 01 अक्तूबर - कृषि कानून के विरोध में पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों से आज हजारों किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके साथ हजारों की संख्या में वाहन भी होंगे। इसे देखते हुए शहर की अलग-अलग सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस से रैली की कोई अनुमति नहीं ली गई है। कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जगह-जगह किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसान अपनी बात को रखने के लिए आज चंडीगढ़ में घुसने का प्रयास करेंगे। इन्हें रोकने के लिए मुल्लांपुर, मटौर, जीरकपुर सीमा इलाके समेत अन्य जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है।